चोरों ने बिस्कुट बेकरी में लगाई सेंध, सीसीटीवी में कैद

बागेश्वर । कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चोरों ने एक बेकरी में सेंधमारी कर चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। बेकरी के अंदर रखी नगदी व सामग्री पार हो गई। सीसीटीवी में घटना कैद हो गई। सूचना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात चोरों ने प्रियांशु बेकरी का ताला तोड़कर घटना को अंजाम दे दिया। चोरी वहां से 15 हजार की नगदी व चार हजार का सामान चुराकर ले गए। बृहस्पतिवार की सुबह बेकरी स्वामी को इसकी जानकारी मिली।

स्वामी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाल जगदीश ढकरिया ने बताया कि मामले की जांच शुरू हो गई है। जल्द ही घटना को अंजाम देने वाले पुलिस गिरफ्त में होंगे। सीसीटीवी की फुटेज देखी जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.