यमुना व बेतवा का जलस्तर बढ़ा , चेतावनी जारी

नयी दिल्ली। दिल्ली के पास हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में और ललितपुर जिले में माताटीला बांध से बेतवा नदी में अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले में यमुना और बेतवा नदी का जलस्तर रविवार को देर रात तीन मीटर तक बढ़ने की आशंका जतायी गयी है।

इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने बेतवा और यमुना के तटवर्ती इलाकों में चेतावनी जारी कर दी है। मौदहा बांध के अधिशासी अभियंता करनपाल.ने को बताया कि हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में 2.32 लाख क्यूसेक पानी और मातीटीला बांध से बेतवा नदी में 02 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

जिससे इन दोनोें नदियो में करीब तीन मीटर तक जलस्तर बढ़ सकता है। इस समय यमुना नदी का जलस्तर 94.550 मीटर व बेतवा नदी का जलस्तर 95.220 मीटर है। आज देर रात या कल तड़के जलस्तर में बढ़ोतरी की आशंका को देखते हुए चेतावनी भी जारी कर दी गयी है।

उन्होने बताया कि यमुना नदी का खतरे का निशान 103.540 मीटर व बेतवा नदी का खतरे का निशान 104.640 मीटर है। नदी में बाढ़ आने की आशंका के चलते नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सचेत रहने की चेतावनी जारी कर दी गयी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.