कोर्ट ने खारिज की श्रीकांत त्यागी की जमानत अर्जी

नोएडा।कोर्ट ने श्रीकांत त्यागी की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया है। नोएडा की गैंड ओमेक्स सिटी में महिला से अभद्रता करने के आरोप में गिरफ्तार गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है।

कोर्ट ने धोखाधड़ी के अन्य मामले में 16 अगस्त की तारीख तय की है।आपको बता दें कि श्रीकांत त्यागी को मंगलवार को यूपी के मेरठ जिले से गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद अदालत में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। त्यागी के वकील सुशील भाटी ने बुधवार को जमानत याचिका अदालत में दाखिल की थी लेकिन कोर्ट ने गुरुवार को जमानत याचिका खारिज कर दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.