After Header-1

उत्तराखंड राष्ट्रीय राजमार्ग, नितिन गडकरी उत्तराखंड सड़क परियोजना, टनकपुर बागेश्वर हाईवे, बागेश्वर कर्णप्रयाग सड़क चौड़ीकरण, ऋषिकेश उत्तरकाशी राष्ट्रीय राजमार्ग

देहरादून। उत्तराखंड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास और चौड़ीकरण को लेकर केंद्र सरकार ने विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति से राज्य सरकार को अवगत कराया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर प्रदेश में चल रहे और प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्यों की जानकारी दी है।

दरअसल, मुख्यमंत्री धामी ने सितंबर 2026 में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को पत्र भेजकर टनकपुर-बागेश्वर, बागेश्वर-कर्णप्रयाग और ऋषिकेश-उत्तरकाशी रेल लाइन परियोजनाओं के अंतर्गत प्रस्तावित स्केप टनलों को दो लेन मोटर वाहन यातायात के अनुकूल बनाने का अनुरोध किया था। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्गों की स्थिति और आगामी कार्ययोजना की जानकारी साझा की।

गडकरी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-09 के तहत टनकपुर से जौलजीबी तक 183 किलोमीटर मार्ग का दो लेन चौड़ीकरण पूरा हो चुका है। चम्पावत बाईपास का 10 किलोमीटर निर्माण कार्य प्रगति पर है। वहीं, लोहाघाट और पिथौरागढ़ बाईपास को वर्ष 2027-28 में स्वीकृति देने का लक्ष्य रखा गया है।

राष्ट्रीय राजमार्ग-109K के अंतर्गत जौलजीबी से बागेश्वर तक 190 किलोमीटर मार्ग के विकास की योजना है। इसमें जौलजीबी से बंगापानी तक 29 किलोमीटर सड़क का कार्य स्वीकृत हो चुका है। बंगापानी से बागेश्वर तक 160 किलोमीटर मार्ग के चौड़ीकरण की डीपीआर तैयार कर ली गई है। इसे भी 2027-28 में स्वीकृति देने का लक्ष्य है।

इसी तरह बागेश्वर से कर्णप्रयाग तक 108 किलोमीटर सड़क के दो लेन चौड़ीकरण की डीपीआर पूरी हो चुकी है। इसके लिए भी वर्ष 2027-28 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

राष्ट्रीय राजमार्ग-34 के तहत ऋषिकेश से उत्तरकाशी तक 143 किलोमीटर मार्ग का दो लेन चौड़ीकरण पूरा हो चुका है। उत्तरकाशी से गंगोत्री तक 100 किलोमीटर सड़क में 14 किलोमीटर का कार्य स्वीकृत है, जबकि शेष 86 किलोमीटर के कार्य को 2027-28 में मंजूरी देने का लक्ष्य रखा गया है।

 

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.