After Header-1

आरूषी निशंक का नया अलबम तेरी गलियों से हुआ रिलीज

नई दिल्ली। सुप्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना, फिल्म निर्माता और अभिनेत्री सुश्री आरूषी ‘निशंक’ का नया अलबम ‘‘तेरी गलियों से’’ आगामी 11 अगस्त को रिलीज़ हो रहा है। प्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल की आवाज में ‘वफा न रास आई’ अलबम की आपार सफलता के बाद पुनः जुबिन की आवाज में आरूषी का यह दूसरा अलबम ‘‘तेरी गलियों से’’ अभिनेता गुरमीत चौधरी के साथ धूम मचाने आ रहा है।

टी-सीरीज़ कम्पनी द्वारा इसे देहरादून, मसूरी सहित उत्तराखंड की अन्य खूबसूरत वादियों में फिल्माया गया है।आरूषी बताती है कि यह मेरे करियर की यह एक स्वेच्छिक और सुंदर शुरूआत है। ‘वफ़ा न रास आई’ कोे दर्शकों का अत्यंत प्यार मिला। मुझे उम्मीद है कि मेरे प्यारे प्रशंसकों का ऐसा ही प्यार और सराहना मुझे हमेशा मिलती रहेगी।

आरूषी कहती है कि ‘तेरी गलियों से’ अलबम युवावस्था के प्यार तथा त्याग का एक जोशिला गाना है, जो सेना की पृष्टभूमि पर आधारित है। आरूषी जी की छोटी बहन सेना में मेजर है इसलिए इन परिस्थितयों को आरूषी बेहतर ढंग से आत्मसात कर पाई हैं। यह गाना दर्शकों और श्रोताओं के दिल से जुड़ता है, इसलिए निष्चित रूप से इसे बहुत ही पसंद किया जाएगा।

अपने सह-कलाकार गुरमीत चौधरी के बारे में आरूषी बताती है कि उनके साथ काम करने में बहुत मजा आया है। वे एक अच्छे अभिनेता और एक अच्छे दोस्त भी हैं। आरूषी कहती है कि एक कलाकार को अपनी प्रतिभा दिखलाने के लिए संगीत विडियो एक बेहतर माध्यम है, जिसमे अभिनेता को दिल खोलकर प्रदर्शन करना होता है यह एक कठिन और चुनौतीपूर्ण कार्य है।

ज्ञात हो कि आरूषी निषंक एक प्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना होने के साथ-साथ समाज सेवी और फिल्म निर्माता भी है। अपनी पहली विडियो अलबम ‘वफा न रास आई’ के साथ उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा। इसे लगभग 29 करोड़ लोगों ने देखा। उम्मीद की जा रही है कि आरूषी का यह नया विडियो और भी बड़ा रिकॉर्ड बनाएगा।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.