After Header-1

बिहार में आठवीं बार मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश ने शपथ ली

पटना। बिहार में आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की नीतीश कुमार ने आज शपथ ली। राज्यपाल फागू चौहान ने बुधवार को यहां राजभवन में कुमार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

श्री कुमार के साथ ही राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया।

इसके साथ ही श्री कुमार बिहार में आठवीं बार मुख्यमंत्री और श्री यादव दूसरी बार उप मुख्यमंत्री बनाए गए हैं। महागठबंधन की नई सरकार में मंत्रिपरिषद का विस्तार जल्द की किया जाएगा।

शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, तेजस्वी की पत्नी रिचल राजश्री यादव, विधायक तेजप्रताप यादव के साथ ही राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित थे। हालांकि तबीयत ठीक नहीं होने के कारण श्री लालू प्रसाद यादव समारोह में शामिल नहीं हो सके।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.