After Header-1

कैमूर में 675 कार्टन विदेशी शराब बरामद, तीन गिरफ्तार

भभुआ। बिहार के कैमूर जिले मे कुदरा थाना क्षेत्र से पुलिस ने ट्रक पर लदी 675 कार्टन विदेशी शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि  देर रात कुदरा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय उच्च पथ-2 वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी क्रम में एक ट्रक को रोककर तलाशी ली गयी।

तलाशी के दौरान ट्रक पर लदी 675 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गयी। सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार लोगों की पहचान उत्तरप्रदेश के अयोध्या जिले के तारून थाना क्षेत्र के परवरपुर गांव निवासी मनजीत कुमार,अरविंद कुमार और ज्ञानप्रकाश के रूप में की गयी है। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.