तो कौशिक की होगी बिदाई

देहरादून। उत्तराखंड बीजेपी में संगठन स्तर पर बदलाव की तैयारी है। माना जा रहा है कि इसे लेकर होमवर्क पूरा हो गया है। सबसे पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का इस्तीफा हो सकता है।  भाजपा अध्यक्ष को लेकर जल्द फैसला हो सकता है और इस पद पर गढ़वाल मंडल के किसी ब्राह्मण चेहरे को मौका मिल सकता है।हालांकि अभी यह सब चर्चाएं मात्र ही है।अंतिम फैसला पार्टी हाई कमान ही करेगा आपको बताते चले कि बद्रीनाथ से पूर्व विधायक दिल्ली में ही बताए जा रहे है और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मिल चुके है।वही राजपुर रोड सीट से विधायक खजनदास भी दिल्ली में राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष से मिल चुके है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.