तोमर ने कहा, अब फर्टिलाइजर के क्षेत्र में भी हमें आत्मनिर्भर होने है

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बेंगलुरु में राज्यों के कृषि व बागवानी मंत्रियों के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए कहा कि हमारा देश सबसे बड़ा लोकतंत्र है, जहां वैचारिक, भाषाई, भौगोलिक व जलवायु की विविधता है, लेकिन यही भारत की ताकत है।

इसका कृषि के संदर्भ में भी राज्यों व देश के हित में कैसे उपयोग कर सकते हैं, इस पर विचार करने की जरूरत है।

तोमर ने कहा कि कृषि बहुत संवेदनशील क्षेत्र है जो करोड़ों किसानों से जुड़ा है। गांवों में बैठे छोटे किसानों के जीवन में केंद्र-राज्य मिलकर कैसे तब्दीली ला सकते हैं, इसके लिए और अधिक काम करना चाहिए। तोमर ने कहा कि अब फर्टिलाइजर के क्षेत्र में भी हमें आत्मनिर्भर होने, मेक इन इंडिया की आवश्यकता है। उन्होंने नैनो फर्टिलाइजर का महत्व बताते हुए कहा कि इसे बढ़ावा देने में राज्यों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने राज्यों के कृषि मंत्रियों से अनुरोध किया कि कृषि की और तेजी से प्रगति के लिए अपने कार्यकाल में श्रेष्ठ कार्य कर गुजरें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.