After Header-1

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स की आपूर्ति करती थी रिया चक्रवर्ती

मुबंई । दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ड्रग्स की आपूर्ति करती थी। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ( एनसीबी) के आरोप पत्र में  कहा गया है।

एनसीबी ने विशेष अदालत को बताया कि रिया को अपने भाई शोविक सहित सह-आरोपियों से गांजे की कई डिलीवरी मिल रही थी जो उन्होंने राजपूत को सौंप दी थी।

केंद्रीय ड्रग रोधी एजेंसी ने पिछले महीने आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर कर अदालत को यह जानकारी दी। उसकी प्रति बुधवार को मीडिया को उपलब्ध कराई गई। आरोप पत्र में बताया गया कि सभी आरोपी मार्च 2020 के बीच एक आपराधिक साजिश में शामिल थे और उसी वर्ष दिसंबर में ‘उच्च समाज और बॉलीवुड’ में नशीली दवाओं की खरीद, बिक्री और वितरण में एक दूसरे के साथ थे।

आरोप पत्र में यह भी कहा गया है कि आरोपियों ने मुंबई महानगर क्षेत्र के भीतर अवैध रुप से गांजा , चरस , कोकीन और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन किया। इसलिए उन पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत आरोप लगाये गये है। न्यायाधीश वी जी रघुवंशी ने आरोप पत्र को रिकॉर्ड में लेने के बाद सुनवाई 27 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.