After Header-1

भारतीय टीम को अपनी कप्तानी में दो वर्ल्ड कप जिताने वाले महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन, फैन्स और खेल जगत के दिग्गजों ने दी बधाइयां

नयी दिल्ली। भारतीय टीम को अपनी कप्तानी में दो वर्ल्ड कप जिताने वाले एक महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जिनका आज जन्मदिन है। महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 41वां जन्मदिन मनाया। फैन्स और खेल जगत के दिग्गजों ने इस खास मौके पर धोनी को बधाइयां दीं है।

 खेल की समझ और चुनौतियों से निपटने के तरीके बेजोड़

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने “कैप्टन कूल” के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देते हुए कहा, “उस शख्स को जन्मदिन की बधाई, जिसकी खेल की समझ और चुनौतियों से निपटने के तरीके बेजोड़ हैं। आपके आत्मविश्वास और सामने से नेतृत्व करने के रवैये ने हमें विश्वास दिलाया कि टीम इंडिया कोई भी मैच जीत सकती है। आपके अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों की कामना करता हूँ।

दुनिया में धोनी के जैसा कोई दूसरा लीडर हो ही नहीं सकता : विराट

विराट कोहली ने खास अंदाज में अपने कप्तान धोनी को जन्मदिन की बधाई दी है। पूर्व कप्तान कोहली ने अपने मैसेज में धोनी को बड़ा भाई बताते हुए उन्हें भारतीय क्रिकेट में योगदान देने के लिए धन्यवाद भी दिया। कोहली ने कहा कि दुनिया में धोनी के जैसा कोई दूसरा लीडर हो ही नहीं सकता। कोहली ने टीम इंडिया और आईपीएल वाली दो फोटो शेयर की, जिसमें वो धोनी साथ नजर आ रहे हैं।

मेरे बड़े भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं :  सुरेश रैना

धोनी के साथी और प्रिय मित्र सुरेश रैना ने धोनी के साथ पुरानी तस्वीरों के साथ एक वीडियो कोलाज साझा करके कैप्शन लिखा, “मेरे बड़े भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं। जीवन के हर चरण में मेरे सबसे बड़े समर्थक और संरक्षक होने के लिए धन्यवाद, भगवान आपको और आपके परिवार को हमेशा स्वस्थ रखे। आपको ढेर सारा प्यार माही भाई। आने वाले वर्ष के लिए शुभकामनाएं!” भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने ट्वीट किया, “आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मेरी शुभकामनाएं हमेशा आपके साथ हैं। आने वाला साल सबसे शानदार हो।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.