CM केजरीवाल आवास मामला, भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या से पूछताछ

नई दिल्ली। CM केजरीवाल के आवास पर हुई तोड़फोड़ के मामले में भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या से पूछताछ की गई है। अशोक रोड स्थित उनकी कोठी पर करीब दो घंटे तक उनसे पूछताछ करते हुए पुलिस ने उनके बयान दर्ज किये। मुख्यमंत्री आवास पर हुए हमले के मामले में सिविल लाइंस थाना पुलिस ने अभी तक 28 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें कई भाजपा नेता भी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार बीते 30 मार्च को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के सदस्यों ने सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री निवास पर प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने मुख्यमंत्री निवास के बाहर तोड़फोड़ की थी जिसे लेकर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। इस मामले में पुलिस ने आठ आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जबकि 20 प्रदर्शनकारियों को नोटिस देकर उनकी गिरफ्तारी डाली थी।

इस मामले में सांसद तेजस्वी सूर्या भी आरोपित है क्योंकि उनके नेतृत्व में यह प्रदर्शन आयोजित किया गया था। पुलिस ने बीते मई महीने में उन्हें पूछताछ के लिए नोटिस भेजा था, लेकिन वह थाने नहीं पहुंचे थे।इस मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने हाल ही में सांसद तेजस्वी सूर्या से संपर्क किया था।

उन्हें बताया गया कि इस मामले में उनसे पूछताछ की जानी है। सूर्या ने दिल्ली आने पर जांच में सहयोग की बात कही थी। इसके बाद वह जब दिल्ली आए तो सिविल लाइंस थाने के एसएचओ ने अशोक रोड स्थित उनके घर जाकर करीब दो घंटे पूछताछ की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.