असम में बाढ़ से अब भी 25 जिले प्रभावित, घट रहा बाढ़ का पानी

गुवाहाटी। असम में बाढ़ से  अब भी 25 जिले प्रभावित है। असम राज्य आपदा प्रबंधन विभाग (एएसडीएमए) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार बाढ़ में राज्य की 76115.55 हेक्टेयर फसल अभी भी जलमग्न है। गुरुवार रात तक 08 लोगों की जान चली गई। राज्य में दो बार की बाढ़ के दौरान गत 6 अप्रैल से अब तक कुल 159 (बाढ़ में 141 और भूस्खलन में 18) लोगों की जान चली गई है।

जबकि 3,05,565 बाढ़ प्रभावित लोग 551 राहत शिविरों में रह रहे हैं। 355 राहत वितरण केंद्र अभी भी प्रभावित क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। राज्य में बाढ़ की स्थिति में सुधार हो रहा है, प्रभावित क्षेत्रों से बाढ़ का पानी घट रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. सरमा शुक्रवार को बराक घाटी के बाढ़ प्रभावित करीमगंज जिले का जायजा लेने पहुंचे हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री ने गुरुवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेते हुए कहा था कि पड़ोसी देश भूटान और पड़ोसी राज्य अरुणाचल प्रदेश समेत अन्य राज्यों में अभी भी बरसात हो रही है, ऐसे में राज्य में फिर से बाढ़ के हालात उत्पन्न हो सकते हैं। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.