महाराष्ट्र पुलिस आरोपित की तलाश में पहुंची हल्द्वानी, सेंट्रल जेल में बंद था

हल्द्वानी । महाराष्ट्र की पुलिस एक आरोपित की तलाश के लिए हल्द्वानी पहुंच गई है। पुलिस पैरोल पर छूटे एक मुजरिम की तलाश कर रही है। यह मुजरिम सजायाप्ता है।हल्द्वानी पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अमरावती कारागार में तैनात मंगलराव चौहान हल्द्वानी जीतपुर नेगी निवासी दीपक सिसोदिया के संबंध में जानकारी जुटा रहे हैं।

बताया कि दीपक दलवीर सिंह सिसोदिया को स्पेशल कोर्ट मुंबई ने उम्र कैद की सुनाई थी। दीपक को अमरावती सेंट्रल जेल में बंद किया गया था। आरोपी को विभागीय आयुक्त के निर्देश पर 10 जनवरी 2022 को 45 दिन के पैरोल पर छोड़ा गया था। पैरोल की अवधि 8 मार्च 2022 को पूरी होने पर उसे अमरावती जेल में अपनी आमद दर्ज करनी थी लेकिन आरोपित जेल में न पहुंच कर फरार हो गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.