After Header-1

उत्तर प्रदेश डाटा सेंटर नीति 2021 के तहत चार निवेश प्रस्तावों को स्वीकृति

लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज लोक भवन में हुई कैबिनेट की बैठक। इस बैठक  में 14 अहम प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। योगी सरकार के मंत्री जितिन प्रसाद और जय वीर सिंह ने प्रेस वार्ता कर योगी कैबिनेट के फैसले के बारे में जानकारी दी।

उत्तर प्रदेश डाटा सेंटर नीति 2021 के अंतर्गत चार निवेश प्रस्तावों को प्रोत्साहनों की स्वीकृति हुआ है। सरकार के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने लोकभवन में प्रेसवार्ता कर बताया कि उत्तर प्रदेश डाटा सेंटर नीति 2021 के तहत चार निवेश प्रस्तावों को प्रोत्साहन के लिए आए प्रस्ताव को अनुमोदन मिल गया है। विभिन्न निवेशकों द्वारा 15 हजार 950 करोड़ों रुपये से अधिक निवेश से चार डाटा सेंटर पार्क की स्थापना की जाएगी। इससे लगभग 4000 व्यक्तियों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।

जितिन प्रसाद ने बताया कि वर्तमान में देश का अधिकांश डाटा देश के बाहर संरक्षित किया जाता है। डाटा सेंटर क्षेत्र की महत्ता को देखते हुए राज्य सरकार जनवरी 2021 में डाटा सेंटर नीति लेकर आई। इससे राज्य में 250 मेगा वाट डाटा सेंटर उद्योग विकसित किए जाने, राज्य में 20 हजार करोड़ रुपये के निवेश और कम से कम तीन अत्याधुनिक निजी डाटा सेंटर पार्क स्थापित करने का लक्ष्य है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.