राजनीति में शामिल होंगे वरिष्ठ अधिकारी बसंत कुमार रथ, उपराज्यपाल को सौंप अपना इस्तीफा

श्रीनगर। राजनीति में शामिल होने के लिए  वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी बसंत कुमार रथ ने  जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। रथ ने आपना त्याग पत्र ट्विटर पर अपलोड कर जानकारी दी है।
पुलिस महानिरीक्षक के पद पर आसीन रथ ने केंद्र शासित प्रदेश के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक  और कमांडेंट जनरल एचजी/सीडी तथा एसडीआरएफ को पत्र लिखकर अपने इस्तीफे की जानकारी दी।
रथ ने पत्र में कहा, में राजनीति में शामिल होने के लिए भारतीय पुलिस सेवा से इस्तीफा देना चाहता हूं। कृपया इस इस्तीफे/स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए मेरा अनुरोध स्वीकार कर इस पर उचित कार्रवाई करें। मैं इसके लिए आपका आभारी रहूंगा।
रथ अपने कथित आचरण को लेकर विवादों में रहे है और करीब दो वर्ष पहले उन्हें निलंबित कर दिया गया था। उन्होंने कश्मीर में एक शीर्ष यातायात पुलिस प्रमुख के रूप में सेवा की और सामान्य तौर पर लोगों को अपनी कार्यशैली से बहुत प्रभावित किया। उनके कार्यकाल में श्रीनगर की सड़कों पर यातायात प्रबंधन सुचारू रहा। उन्होंने आईजी ट्रैफिक के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान कश्मीरियों के बीच भी लोकप्रियता हासिल की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.