पहली बार रणजी ट्रॉफी जीता मध्य प्रदेश, फाइनल में मुंबई को 6 विकेट से हराया

बेंगलुरू।रणजी ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में मध्य प्रदेश ने मुंबई को 6 विकेट से हराया खिताब जीत लिया है।मध्य प्रदेश ने बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हिमांशू मंत्री (37) और शुभम शर्मा (30) की बदौलत 108 रन के लक्ष्य को हासिल कर इतिहास रचा।

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिये खेलने वाले रजत पाटीदार ने भी “आरसीबी, आरसीबी” के नारों के बीच बहूमूल्य 30 रन जोड़े। पाटीदार ने ही अंतिम रन बनाते हुए मध्य प्रदेश को उसका पहला रणजी खिताब जिताया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.