अधेड़ ने घर में रखा जहरीला पदार्थ गटका, गंभीर

बागेश्वर । कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अधेड़ ने घर में रखा जहरीला पदार्थ गटक लिया। उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
स्टेशन रोड निवासी घनश्याम राम (56) ने घर में रखा जहरीला पदार्थ गटक लिया। उनकी तबीयत बिगड$ने पर स्वजन उन्हें जिला अस्पताल लाए।

डा. गुंजन ने बताया कि उनकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था। जिसके कारण हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। स्वजनों के अनुसार पीड़ित कई दिनों से मानसिक तनाव से गुजर रहे थे। मामले की सभी कोणों से जांच हो रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.