After Header-1

जालसाज ने दुकानदार को लगाया हजारों का चूना, शिकायत दर्ज

हल्द्वानी । वॉल पुट्टी के नाम पर एक जालसाज ने दुकानदार को हजारों रुपये का चूना लगा दिया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गीता दम्र्वाल पत्नी प्रदीप जम्वाल नीम करौली पेंट्स देवला तल्ला कुंवरपुर गौलापार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वार्ड 17 गली नंबर 1 विष्णुपुरी निवासी राहुल शर्मा 12 मई को उनकी दुकान पर पेंट खरीदने के लिए आया था।

उसने बताया कि वह काठगोदाम में अपना मकान बना रहा है। इसके लिए उसे पुट्टी की जरूरत है। इसके बाद वह पचास कट्टे पुट्टी ले गया और 36,500 रुपये का चेक दे गया।

अगले दिन वह फिर दुकान में आया और पचास कट्टे पुट्टी यह कहकर मांगने लगा कि बारिश की वजह से पुट्टी धुल गई और वह 36,500 रुपये का चेक दोबारा दे गया। पीड़िता का कहना है कि उसने जब दोनों चेक बैंक में लगाए तो वह बाउंस हो गए।

जब इसकी राहुल शर्मा को दी तो वह गाली गलौज पर उतर आया। बाद में जानकारी हुई कि राहुल शर्मा एक ठग है और उसने बाजार क्षेत्र में कई दुकानदारों को भी चूना लगाया है। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच में जुट गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.