After Header-1

सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी

नयी दिल्ली। सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हाल ही में उन्हें कोरोना हुआ था।

जिसके बाद सोनिया गांधी ने खुद को होम आइसोलेट किया था। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सोनिया गांधी की सेहत संबंधित जानकारी देते हुए ट्वीट करते हुए बताया कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को कोविड से संबंधित दिक्कतों के चलते आज गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उनका कहना है कि उनकी हालत स्थिर है और उन्हें अस्पताल में निगरानी के लिए रखा जाएगा।
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज कोविड से संबंधित समस्याओं के कारण गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उसकी हालत स्थिर है और उसे निगरानी के लिए अस्पताल में रखा जाएगा। हम सभी कांग्रेस के लोगों के साथ-साथ सभी शुभचिंतकों को उनकी चिंता और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.