After Header-1

दोस्तों के साथ नदी में नहाने उतरा था , डूबने से एक युवक की मौत

हल्द्वानी।नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव नदी से निकाल कर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार हल्दूनायक, पोखरा निवासी 25 वषीय अनिकेत रैक्वाल पुत्र गोविन्द रैक्वाल सोमवार को अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए भुजियाघाट गया हुआ था। जहां वह दोस्तों के साथ नहाने के लिए नदी में उतर गया।

इस बीच वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। इस पर उसके दोस्तों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोरगुल सुनकर आस—पास के लोग नदी की तरफदौड$े और अनिकेत को बाहर निकाला। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अनिकेत की डूबने से मौत हो गई। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.