After Header-1

अर्जुन रामपाल ने फिल्म ‘धाकड़’ को लेकर कहा- मां को समर्पित है फिल्म

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल ने फिल्म ‘धाकड़’ को लेकर कहा कि यह फिल्म उनकी मां को समर्पित है, यह उन्हें एक सच्ची श्रद्धांजलि देने का प्रयास है। इस फिल्म का गाना ‘शी इज आन फायर’ को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला है।

अभिनेता अर्जुन रामपाल ने कहा, मेरी मां ने मुझे अकेले ही पाला है, मुझे बड़ा किया है, इसलिए मुझे जब भी कोई वूमेन सेंट्रिक फिल्म का आफर आता है, तो मैं उसे तुरंत हां कह देता हूं। मेरी मां को श्रद्धांजलि देने का यह मेरा एक तरीका है क्योंकि मुझे पता है कि वह कितनी ताकतवर थीं।

अभिनेता ने इस फिल्म में अभिनय करने वाली कंगना रनौत की तारीफ करते हुए कहा, जब धाकड़ की स्क्रिप्ट मेरे पास आई, तब मुझे बता दिया गया था कि यह वूमेन सेंट्रिक फिल्म है और कंगना मुख्य भूमिका में होंगी। मुझे हमेशा से कंगना का काम बेहद पसंद रहा है और मैं उनके साथ काम करना चाहता था।

फिल्म धाकड़ के ट्रेलर में अभिनेता अर्जुन रामपाल के नए अवतार को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। फिल्म में वह रुद्रवीर के रूप में नजर आयेंगे, जो जबरदस्त एक्शन करते हुए दिखाई देंगे। रजनीश घई के निर्देशन में बनी यह फिल्म 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में कंगना रनौत के अलावा अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता ने अभिनय किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.