मां गंगोत्री व यमुनोत्री धामों के खुले कपाट, चार धाम यात्रा प्रारंभ 

देहरादून। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर मां श्रीगंगोत्री और मां श्री यमुनोत्री धाम के कपाट ग्रीष्मकाल दर्शनों के लिये खोल दिये गये। इसी के साथ चार धाम यात्रा प्रारंभ हो गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सपत्नीक गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के अवसर पर उपस्थित रहे। पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से की गई। धामी ने गंगोत्री में पूजा अर्चना की और प्रदेश वासियों की खुशहाली की कामना की।

उन्होंने कहा,‘‘आज से चारधाम यात्रा विधिवत रूप से शुरू हो रही है। मैं सभी श्रद्धालुओं का उत्तराखंड देवभूमि आगमन पर स्वागत करता हूं। ये यात्रा ऐतिहासिक हो, सबकी यात्रा सरल व सुगम हो, सबके मंगल की कामना करता हू। हमारी सरकार सुगम एवं सुरक्षित चार धाम यात्रा हेतु वचनबद्ध है।

इसके बाद, मुख्यमंत्री धामी ने फोन के माध्यम से यमुनोत्री धाम के मुख्य पुजारियों एवं वहां उपस्थित समस्त श्रद्धालुजनों को अक्षय तृतीया एवं यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के शुभ अवसर की शुभकामनाएं दीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.