After Header-1

चर्च में गुड फ्राइडे पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

अल्मोड़ा। नगर के ऐतिहासिक मेमोरियल मेथोडिस्ट चर्च में गुड फ्राइडे के मौके पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर ईसाई समुदाय के लोगों ने प्रभु यीशु को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
शुक्रवार को ईसाई समाज से जुड़े लोगों ने प्रार्थना की। दिन में 12 बजे से तीन बजे तक विशेष प्रार्थना सभा हुई। पादरी रॉबिन दास ने प्रभु यीशु के क्रूस में चढ़ाए जाने के बाद दिये गये सात वचनों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इन वचनों से प्रभु यीशु ने इंसानियत की राह पर चलने का ज्ञान का दिन है। उन्होंने लोगों को प्रभु यीशु के व्यक्तित्व के बारे में भी जानकारी दी।
इस मौके पर प्रभु यीशु के जीवन से संबंधित गीत भी गाए गये। यहां संजीव एस मसीह, प्रकाश पीटर, अरुणा मैरी, पंकज पल, मेसी, रागिनी, वीटी विल्सन, विवेक सिंह, प्रमोद सिंह, प्रथम मेसी, साक्षी स्टीफेंस, दीया मार्क्स, अकना मैरी, एन लारेंस आदि मौजूद रहे।
300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.