अपहरण मामले में कांग्रेस नेता सगलानी गिरफ्तारी

पणजी। अपहरण मामले के आरोप में कांग्रेस नेता धर्मेश सगलानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सगलानी को सोमवार को गिरफ्तार किया गया।

सगलानी ने हाल ही में सांखालिम निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत को कड़ी टक्कर दी थी। सगलानी से चार महीने पुराने मामले में पूछताछ के लिए अपराध शाखा ने रिबंदर शहर बुलाया था और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

गोवा मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) और अस्पताल में उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया गया। फरीदाबाद के अंकित जाजोदिया की शिकायत पर उनको गिरफ्तार किया गया।

शिकायत के अनुसार, सगलानी और पांच अन्य ने मिलकर कथित तौर पर शिकायतकर्ता का अपहरण करके पचास लाख रुपये की फिरौती मांगी थी और साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी थी।

अधिकारियों ने बताया कि अंकित जाजोदिया को अपहरण उस वक्त किया गया था, जब राज्य में आचार संहिता लागू थी।

अगासैम पुलिस ने इस मामले संबंधित प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी थी, उसके बाद इस मामले को अपराध शाखा के हवाले कर दिया। अपराध शाखा ने छानबीन के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.