After Header-1

बैसाखी उत्सव : पाकिस्तान ने 2000 से अधिक भारतीय सिखों को दिया वीजा

इस्लामाबाद । बैसाखी उत्सव में शामिल होने के लिए भारत से आने वाले 2200 से अधिक सिख तीर्थयात्रियों को पाकिस्तान ने वीजा जारी किया हैं। पाकिस्तान ने कहा,‘‘बैसाखी समारोह की पूर्व संध्या पर दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग ने भारत के सिख तीर्थयात्रियों को 12-21 अप्रैल 2022 तक पाकिस्तान में होने वाले वार्षिक उत्सव में भाग लेने के लिए 2200 से अधिक वीजा जारी किए हैं।

इस संबंध मामले के प्रभारी आफताब हसन खान ने तीर्थयात्रियों को हार्दिक बधाई दी और उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पवित्र धार्मिक स्थलों को संरक्षित करने और आने वाले तीर्थयात्रियों को आवश्यक सुविधा प्रदान करने में बहुत गर्व महसूस कर रहा है।

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के अनुसार तीर्थयात्री 12 अप्रैल को पाकिस्तान में प्रवेश करेंगे और पंजा साहिब, ननकाना साहिब और करतारपुर साहिब का दौरा करेंगे और 21 अप्रैल को भारत लौटेंगे। उल्लेखनीय है कि बैसाखी भारत में वसंत की शुरुआत को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है और आमतौर पर यह फसल के मौसम के अंत का प्रतीक है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.