After Header-1

राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारत क्षेत्र के 8 वें सम्मेलन में शिरकत करेंगी ऋतु खंडूड़ी

स्पीकर 9 अप्रैल से 12 अप्रैल तक चार दिवसीय असम दौरे पर रहेंगी

  • भारत में पहली बार हो रहा है यह सम्मेलन, विस सचिव मुकेश सिंघल गए
देहरादून।  उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण गुवाहाटी में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ(सीपीए) के भारत क्षेत्र के 8वें सम्मेलन में भी शिरकत करेंगी। भारत में यह सम्मेलन पहली बार हो रहा है।
ऋतु खंडूड़ी 8 अप्रैल को देर सांय दिल्ली से गुवाहाटी के लिए रवाना होंगी  इस कार्यक्रम के दौरान उनके साथ विधानसभा के सचिव मुकेश सिंघल भी साथ रहेंगे। गुवाहाटी में आयोजित हो रहे सीपीए की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्यकारी समिति की मध्य वर्षीय बैठक में शामिल होने के लिए वह  9 अप्रैल से 12 अप्रैल तक चार दिवसीय असम दौरे पर रहेंगी।
बता दें कि भारत में पहली बार असम विधानसभा भारत की ओर से 9 एवं 10 अप्रैल को सीपीए मध्य वर्षीय कार्यकारी समिति की बैठक की मेजबानी कर रही है। सीपीए की कार्यकारी समिति में सीपीए के अध्यक्ष के नेतृत्व में लगभग 35 सदस्य शामिल हैं और इसमें अफ्रीका के अलावा सीपीए के प्रत्येक क्षेत्र के तीन क्षेत्रीय प्रतिनिधि शामिल हैं, भारत क्षेत्र की ओर से उत्तराखंड एवं आसाम राज्य की विधानसभा इस कार्यकारी समिति के सदस्य हैं।
 सीपीए की कार्यकारी समिति की बैठक में अफ्रीका, एशिया, अस्ट्रेलिया, ब्रिटिश आइसलैंड, कनाडा एवं कैरिबियन अमेरिका एवं अटलांटिक रीजन के सदस्य प्रतिभाग करेंगे।
आसाम विधानसभा इस बार सीपीए भारत रीजन के 8वे सम्मेलन की मेजबानी भी कर रही है। 11 एवं 12 अप्रैल को यह सम्मेलन गुवाहाटी विधानसभा भवन में आहुत होगा। सम्मेलन में सभी राज्यों के विधानसभा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, विपक्ष के नेता, लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों सहित 200 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। सम्मेलन की अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा की जाएगी।
 बता दें कि राष्ट्रमंडल संसदीय संघ लगभग 18 राष्ट्रमंडल संसदों और विधानमंडलों का एक अंतर्राष्ट्रीय समुदाय है, जो राष्ट्रमंडल की लोकतांत्रिक शासन के उच्चतम मानकों के प्रति प्रतिबद्धता को गहरा करने के लिए मिलकर काम करते है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.