कांग्रेस ने कहा- डायन मंहगाई बन गई भाजपाईयों की डार्लिंग

मंहगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा

  • जनता से मंहगाई के खिलाफ सडक़ पर उतरन का आह्वान

देहरादून। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश में अब तक जो डायन मंहगाई थी वह अब भाजपाईयों की डार्लिंग बन गई है और भाजपा के लोग अब जबरन अपनी डार्लिंग मंहगाई का प्रदेश की गरीब जनता से रिस्ता जोडऩा चाहते हैं।

कांग्रस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा और पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में मंहगाई के विरोध में चुख्खुवाला से इंदिरा कालोनी, लसियाल चौक नव विहार तक पदयात्रा निकाली।

पदयात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी और भाजपा पर गरीब का निवाला छीनने का आरोप लगाते हुए विरोध में नारेबाजी करते रहे। पदयात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों को बताते रहे कि देश में आज तक जो डायन मंहगाई थी वह भाजपा वालों की अब डार्लिंग हो गई है और वह अब अपनी डार्लिंग का रिस्ता जबरन जनता के साथ जोडऩा चाह रहे हैं।

कांग्रेसियों ने कहा कि शहर में सब्जियों से लेकर राशन, गैस, तेल, पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। वाहनों का किराया भी कम से कम 15 रूपये के पार चला गया है। गरीब आदमी की मजदूरी नहीं बढी और मंहगाई चार गुना पार का रिकार्ड बना गई है। कांग्रेसियों ने कहा कि देश आजाद होने के बाद पहली बार भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार ने मंहगाई का रिकार्ड तोड़ा है।

इतनी मंहगाई अब तक देश में कभी नहीं थी। कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा के लोगों ने चुनाव में जितना रूपया पानी की तरह बहाया था, उस रूपये की भरपाई अब जनता को करनी पड़ रही है।

कहा कि 2014 से लेकर अप्रैल 2022 तक मोदी सरकार ने देश की जनता की गाड़ी कमाई के 85 लाख करोड़ से अधिक रूपये लूटने का काम किया है। वैश्विक महामारी कोरोना काल के पिछले 18 महीनों में पेट्रोल व डीजल के दामों में भारी इजाफा कर महंगाई में बेतहाशा वृद्धि हुई जिससे वैश्विक महामारी का दंश झेल रही जनता की कमर टूट चुकी है।

अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में 75 प्रतिात की कमी होने के बावजूद पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की दरों में बेतहाशा वृद्धि कर आम आदमी की जेब पर डाका डाला जा रहा है।
पदयात्रा के दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि देश व प्रदेश की जनता अब भाजपा सरकार की इस लूट को बर्दाश्त नहीं करेगी तथा इसके खिलाफ सडकों पर उतर कर संघर्ष करेगी।

कांग्रेसियों ने कहा कि इस प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस केन्द्र की भाजपा सरकार से मांग करती है कि अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कम हुई तेल की कीमतों के मुताबिक देश में भी पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की कीमतों में में की गई वृद्धि को तुरन्त वापस लिया जाए। पदयात्रा में गोदावरी थापली, डॉ विजेन्द्र पाल, विरेन्द्र सिंह, सविता सोनकर, अर्जुन सोनकर, अशोक कोहली, राजेन्द्र उनियाल, मुकेश सोनकर, अमनदीप सिंह, प्रशांत खंडूरी, निर्मला देवी, अंजू क्षेत्री, रीना सोनकर, बिन्टू सोनकर, राजीव, विनोद, नानकचंद, सुरेन्द्र नौटीयाल, प्रमोद, नीरज नेगी, कैलाष अग्रवाल, सूरज  के साथ ही काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.