चारधाम यात्रा  को लेकर हुई बैठक, इस बार ज्यादा श्रद्वालु आने की संभावना

देहरादून । चार धाम यात्रा में इस वर्ष अधिक संख्या में श्रद्वालुओं के आने की संभावना है।चार धाम यात्रा को लेकर राज्सय रकार ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को यात्रा प्रशाशन संगठन की गढ़वाल मंडल के आयुक्त सुशील कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई।

ऋषिकेश स्थित नगर निगम सभागार में हुई इस बैठक में 25 अप्रैल तक सभी विभागों को यात्रा तैयारियां पूरे करने के निर्देश दिये गए। बैठक में कानून व्यवस्था, यात्रा मार्गो की स्थिति, परिवहन, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, पर्यटन विभाग द्वारा यात्रा रजिस्ट्रेशन,स्वास्थ्य चिकित्सा, प्राथमिक उपचार, खाद्यान्न व्यवस्था, तीर्थयात्रियों हेतु आवास व्यवस्था, धामों में दर्शन – पूजा व्यवस्था, सूचना संचार, हेली यात्रा, आपात कालीन परिचालन, स्वच्छता व्यवस्था, यात्रा वाहनों के ग्रीन कार्ड एवं पंजीकरण आदि विषयों पर संबंधित विभागों ने प्रगति आख्या प्रस्तुत की।

आयुक्त कुमार ने बैठक में कहा कि आने वाली चारधाम यात्रा में बड़ी संख्या में तीर्थ यात्रियों के श्री बदरीनाथ, श्री केदारनाथ, श्री गंगोत्री, श्री यमुनोत्री सहित उत्तराखंड के तीर्थस्थलों में पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के बाद, चारधाम यात्रा का प्रवाह निश्चित ही बढ़ेगा। इसके लिए तीर्थ यात्रियों को अधिक से अधिक यात्री सुविधाएं मिले इसके लिए सभी संबंधित विभाग तैयारियों को 25 अप्रैल से पहले पुख्ता करें।

कुमार ने कहा कि अधिक से अधिक तीर्थयात्रियों का आनलाइन/ आफ लाईन पंजीकरण किया जाये। सड़को के चिह्नित पेचों जैसे लाम बगड़, कलियासौड़ को दुरस्त किया जाये। उन्होंने गंगोत्री एवं यमुनोत्री मार्ग तथा केदारनाथ यात्रा मार्ग में चिह्नित जगहों पर सड़क दुरस्त करने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने यात्रा के दौरान, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, निरीक्षण-नियंत्रण हेतु जिलाधिकारियों को जांच कमेटी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि तीर्थ यात्री सरकारी वेबसाइट पर अपना आन लाईन अथवा आफ लाईन पंजीकरण जरूर करवाएं।

उन्होंने कहा कि वे लोग वेब पोर्टल, रजिस्ट्रेशन सेंटर, मोबाइल एप, यात्री मित्र के माध्यम से अपना पंजीकरण करवाये। इस संबंध में पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने डेमो प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि हरिद्वार से लेकर संयुक्त बस अड्डा, गुरूद्वारा ऋषिकेश, बदरीनाथ मार्ग, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री मार्ग पर आफ लाईन पंजीकरण व्यवस्था है।

बताया गया है कि केदार नाथ हेतु हेली पंजीकरण आज से शुरू हो चुकी है। जिसके लिए अलग से बेवसाइट है जबकि श्री बदरीनाथ एवं श्री केदारनाथ धाम के पूजाओं की आन लाइन बुकिंग दोनों के नाम से सरकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है।

बैठक में पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल के एस नगयाल ने चारधाम यात्रा के दौरान कानून ब्यवस्था तथा आपात स्थिति में त्वरित रूप से तीर्थयात्रियों की मदद हेतु पुलिस बल को तत्पर रहने को कहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.