उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस में लगी आग

देहरादून। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस में अचानक आग लगाने से बस जल गई। बस में 37 सवारीयां मौजूद थीं। बस में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई ।

आग लगने से कोई भी सवारी हताहत नहीं हुई है। आईएसबीटी से बरेली जा रही थी उत्तर प्रदेश परिवहन निगम बस। डोईवाला में स्तिथ लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास अचानक आग लग गई। गनीमत यह रही कि बस में इंजन से धुंआ निकलते ही ड्राइवर ने बस रोक दी, जिससे आग लगने से पूर्व ही सभी सवारियां बस से उतर गईं नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.