After Header-1

हॉलीवुड में नजर आएंगी आलिया भट्ट, नेटफ्लिक्स ने दी जानकारी

मुंबई। हॉलीवुड में काम करने जा रही है आलिया भट्ट। आलिया अभिनेत्री गैल गैडोट और जेमी डोर्नन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने वाली हैं। नेटफ्लिक्स इंडिया ने जानकारी दी है।

फिल्म की कहानी रिशेल स्टोन  की है, जो कि इंटेलीजेंस ओपरेटिव है। नेटफ्लिक्स ने अपने इंस्टा हैंडल पर आलिया के हॉलीवुड प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट की है। जिसमें बताया गया है कि दिन की शुरुआत इस ऐलान के साथ हो रही है कि आलिया भट्ट ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ का हिस्सा होंगी।

आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी हाल ही में प्रदर्शित हुयी है, जिसमें उनके अभिनय को बेहद पसंद किया गया है।आलिया भट्ट का फिल्म में क्या रोल होगा फिलहाल इसपर सस्पेंस है। गैल गैडोट ने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्म के सेट से अपना लुक भी शेयर किया था।

नेटफ्लिक्स इंडिया ने ट्विटर अकाउंट पर आलिया भट्ट की तस्वीर शेयर कर अपने नए प्रोजेक्ट की घोषणा की है। नेटफ्लिक्स इंडिया के ट्वीट के अनुसार आलिया भट्ट गैल गैडोट और जेमी डोर्नन के साथ फिल्म हार्ट टू स्टोन में नजर आने वाली हैं।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.