कैलाश विजयवर्गीय एवं निशंक के बीच मंत्रणा

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक के बीच रविवार को लंबी मंत्रणा हुई है। माना जा रहा है कि दोनों वरिष्ठ नेताओं के बीच आगामी 10 मार्च होने वाली मतगणना को लेकर चर्चा हुई है। जानकारी के मुताबिक भाजपा हाईकमान चुनाव परिणामों को लेकर बेहद गंभीर है और अभी से रणनीति बनाने में जुट गया है। इस क्रम में ही आज कैलाश विजयवर्गीय मिलने के लिए निशंक के आवास पर गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.