देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र में एक छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या करने वाला छात्रा का दोस्त था। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।बताया गया कि युवती को फोन करके उक्त स्थान पर बुलाया गया था।
गोली मारे जाने की सूचना मिलने पर रायपुर थाना प्रभारी अमरजीत सिंह मौके पर पहुंचे, उन्होंने बताया कि अभी जांच चल रही है युवती को क्यों और किसने गोली मारी इस बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी।
उन्होंने कहा कि घटना स्थल के समीपवर्ती क्षेत्रों के सीसीटीवी फूटेज खंगाले जा रहे हैं उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
राजधानी देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र के सहस्त्रधारा रोड इलाके में एक निजी कॉलेज के पास युवती को गोली लगने की सूचना पुलिस को मिली है ।पुलिस को ऐसी सूचना मिली है कि एक युवती को पहले बुलाया गया और इसके बाद उस पर फायर झोंक कर आरोपी फरार हो गया है।