देश में संक्रमण के 10,273 नये मामले, महाराष्ट्र सक्रिय मामलों में दूसरे स्थान पर

नयी दिल्ली।  देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 10,273 नये मामले सामने आये हैं और इसी के साथ कुल मामलों की संख्या चार करोड़ 29 लाख 16 हजार 117 हो गयी है हालांकि इस दौरान महामारी से उबरने वालों की संख्या 20,439 रही, जो नये मामलों के मुकाबले लगभग दोगुना है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय  की ओर से आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक कोरोना को मात दे चुके मरीजों की संख्या चार करोड़ 22 लाख 90 हजार 921 तक पहुंच गयी है।

पिछले 24 घंटे में कोरोना से 243 लोगों की जान गयी है, जिसके साथ ही  मृतकों की कुल संख्या पांच लाख 13 हजार 724 हो गयी है। देश में कोरोना के मामलों की गिरती संख्या के बीच सक्रिय मामले अब एक लाख 11 हजार 472 ही रह गये हैं।

पिछले 24 घंटों में देश में 24,05,049 कोविड  टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 177 करोड़ 44 लाख 08  हजार 129 कोविड टीके दिये जा चुके हैं।  देश  में अभी सक्रिय मामलों की दर 0.26 फीसदी है जबकि स्वस्थ होने की दर 98.54  प्रतिशत है।

वहीं मृत्यु दर  1.20 प्रतिशत पर टिकी है। केरल कोरोना के  सक्रिय मामलों में पहले स्थान पर है,  जहां पिछले 24 घंटे में  सक्रिय  मामलों में 4258 की कमी आने के बाद इनकी  संख्या घटकर 33782 रह गयी।  वहीं 7339 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे  निजात पाने वाले लोगों की   संख्या 6395737 हो गयी है, जबकि 65 और लोगों की  मौत होने के बाद मृतकों का आंकड़ा 65161 हो गया है।

महाराष्ट्र कोरोना के सक्रिय मामलों में दूसरे स्थान पर है, जहां इस अवधि में सक्रिय मामले  876 घटकर 11806 रह   गये। इस दौरान राज्य में 1761 लोग स्वस्थ हुए, जिसके  बाद इस महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 7709015 हो गयी। इस  महामारी से आठ और लोगों की जान जाने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 143695 हो  गया।

तमिलनाडु में इस दौरान सक्रिय मामले 986 घटकर 7164 रह गये  है। वहीं 1464 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी से मुक्त होने वालों की कुल  संख्या 3403402 हो गयी है, जबकि दो व्यक्ति की मौत होने के बाद  मृतकों का  आंकड़ा 38002 हो गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.