After Header-1

पहाड़ों की रानी में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश , सर्दी बढ़ी

ओलावृष्टि से जन जीवन प्रभावित,बाजारों से रौनक हुई गायब

मसूरी। पहाड़ों की रानी में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश से सर्दी बढ़ गई। गुरुवार को शहर में जमकर ओलावृष्टि होने से जहां जनजीवन प्रभावित हो गया वही पूरी मसूरी ओलों से बर्फ की तरह सफेद हो गई।

पहाड़ों की रानी मसूरी में वैसे तो गत दो दिनों से बारिश हो रही है। गुरुवार को सुबह से बादल छाये रहे, लेकिन दोपहर के बाद अचानक मौसम ने करवट बदली व जमकर ओलावृष्टि हो गई व देखते ही देखते सडक़ों व छतों पर ओले जमने लगे, लेकिन साथ ही बारिश होने से वह जम नहीं पाये।

लेकिन बाद में फिर से ओलावृष्टि होने पर पूरी मसूरी ओलों से भर गई व वाहन सहित मकान की छते सफेद बर्फ की तरह हो गई।
ओलावृष्टि से एक बार फिर से लोगों को कड़ाके की सर्दी से जूझने पर मजबूर होना पड़ा। ओलावृष्टि व बारिश होने से जन जीवन प्रभावित हो गया व बाजारों से रौनक गायब हो गई।

सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है जो सुबह स्कूल तो गये,लेकिन अब कड़ाके की सर्दी पडऩे व ओलावृष्टि होने से वापस लौटने में परेशानी हो रही है। बारिश व ओले पडऩे से बाजार की रौनक भी गायब हो गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.