खराब मौसम की वजह से नहीं पहुंच पाया शहीद का शव

डोईवाला। सियाचिन में शहीद हुए भानियावाला के सूबेदार जगेंद्र सिंह चौहान का शव बुधवार तक को नहीं पहुंच पाया है।सियाचिन में मौसम खराब है। जिस कारण सियाचिन से जम्मू के लिए सेना का हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाया। जिस कारण शहीद का शव उनके निवास स्थान भानियावाला नही पहुंच पाया है।
पूर्व प्रधान नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि खराब मौसम की वजह से शहीद का शव उनके निवास नहीं पहुंच पाया है। शहीद के परिजनों को शहीद के पार्थिव शरीर का इंतजार है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.