कांग्रेस ने सैनिकों के फर्जी वोटों का मामला निर्वाचन आयोग के समक्ष रखा

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेसजनों के प्रतिनिधिमंडल नें मुख्य निर्वाचन अधिकारी से सचिवालय में भेंट कर सेवारत सैनिकों के डाक मतपत्रों सहित सर्विस मतदाता, सेवारत निर्वाचन ड्यूटी में लगे कर्मी, दिव्यांग 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं के संबंध में एक ज्ञापन दे पोस्टल बैलेट की मतदान प्रक्रिया को पारदर्षी बनाये रखनें की मांग की है।

विडियों क्लीपिंग भी पैन ड्राईव में उपलब्ध

उन्होंने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सैनिक मतदाताओं के डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र में डाक मतपत्रों पर भाजपा तथा निर्दलीय प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करते हुए एक विडियों क्लीपिंग भी पैन ड्राईव में प्रमाण के रूप में उपलब्ध कराकर कहा कि इस विडियों क्लीपिंग से स्पष्ट है कि डाक मतपत्रों का दुरुपयोग किया गया है जिससे चुनाव आयोग के स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव करानें की भावना का भी उल्लंघन हुआ है।

उन्होंने आग्रह किया कि डाक मतपत्र संबधित मतदाता तक पहुंचा या नहीं इसकी उच्चस्तरिय जांच होनी चाहिए और यह सुझाव भी दिया गया कि सेवारत मतदाताओं के मतपत्रों का दुरुप्रयोग ना हो इसके लिए कोई पारदर्शी व्यवस्था बनाई जानी चाहिए। दूर दराज अपनी ड्यूटी पर तैनात सेवारत सैनिकों के मतपत्र का दुरूपयोग रोका जा सके। उन्होनें सेवारत कर्मीयों, दिव्यांग व 8 वर्ष से उपर के मतदाताओं के संबंध में भी मतदान प्रक्रिया के सुधार पर भी बल दिया और उसको भी पारदर्षी व्यवस्था बनाए जानें का सुझाव दिया गया है।
उन्होनें कहा कि कई विधानसभा क्षेत्रों से उन्हें इस संबंध में शिकायतें प्राप्त हुयी है जिसका चुनाव आयोग को संज्ञान लेकर उचित कार्रवाही करनी चाहिए जिससे कि चुनाव प्रक्रिया पर मतदाताओं का विश्वास बना रहे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के साथ प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व सलाहकार सुरेन्द्र कुमार, महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी, प्रवक्ता राजेश चमोली, परवादून जिला कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी बहुगुणा, रघुवीर बिष्ट, दिवाकर चमोली, राजेन्द्र सिंह दानू आदि उपस्थित थे।

गोदियाल ने नगर विकास सचिव शैलेस बगौली से भी दूरभाष पर वार्ता कर श्रीनगर में कूड़ा निस्तारण की अव्यवस्था पर उनका ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने श्रीनगर में कूड़ा निस्तारण व श्रीनगर पालिका के कर्मचारियों के वेतन, पेंशन तथा अन्य मदों पर होनें वाले धन को तुरंत निर्गत करने को कहा। जिससे नगर पालिका श्रीनगर अपनें कार्यो को सुचारू रूप से संचालित कर सके।

उन्होनें यह भी आशंका व्यक्त की कि श्रीनगर पालिका के कार्यों के लिए उचित व्यवस्था नहीं की तो श्रीनगर महामारी की चपेट में आ सकता है, सचिव नगर विकास नें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को आश्वस्त किया की जिलाधिकारी पौडी को इस संबध में निर्देशित कर दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.