After Header-1

चुनावी साल में भी 43 फीसद ही बजट खर्च

देहरादून। चुनावी साल में उम्मीद होती है कि जनता को दिखाने लुभाने के लिए ही सही सरकार काम में तेजी लाएगी। लेकिन आलम यह है कि 31 दिसंबर तक प्रदेश सरकार बजट का 43.37 फीसद ही खर्च कर पाई।

बजट वर्ष 2021-22 खत्म होने को है अब देखना यह है कि सरकारी मशीनरी तीन महीने में कितना खर्च कर पाती है। दिलचस्प बात यह भी है कि प्रदेश सरकार दिसंबर तक कुल बजट का केवल 61.37 फीसद बजट ही जारी कर पाई।

सवाल यह है कि क्या बजट खर्च की गति को प्रदेश में एक साल के भीतर तीन-तीन मुख्यमंत्री बदलने के काम ने अड़चन डाला।
बहरहाल वित्त विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश का 2021-22 का बजट 64383.46 करोड़ रुपये है। इसमें से 39514.17 करोड़ ही मंजूर किए गए और खर्च हुआ केवल 27923.59 करोड़ रुपये। कुल मंजूर बजट के मुकाबले केवल 61.37 फीसद धन को ही स्वीकृति मिली । कुल स्वीकृत बजट के सापेक्ष कुल व्यय 70.67 फीसद खर्च हुआ।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.