After Header-1

कश्मीर में आतंकवादियों के दो सहयोगी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

श्रीनगर। कश्मीर में पुलिस ने आतंकवादियों के दो सहयोगी को गिरफ्तार किए  हैं। पुलवामा और श्रीनगर जिलों में यह गिरफ्तारी हुई है। पुलवामा के रोहमू निवासी इरफान यूसुफ डार को उसी के गांव से गिरफ्तार किया गया था, जो जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी का सहयोगी रहा है।

पुलिस ने एक बयान में कहा, उसके पास से एक एके राइफल, एक मैगजीन और 30 राउंड गोला-बारूद बरामद किया गया है। इसी तरह की एक और कार्रवाई में विशिष्ट सूचना के आधार पर पुलिस और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने लश्कर-ए-तैयबा/द रेसिस्टेंस फ्रंट के एक आतंकवादी सहयोगी जुनैद मुश्ताक भट को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि श्रीनगर के ईदगाह इलाके के कुलगाम के निलो निवासी भट के पास से पिस्तौल बरामद हुई है। बयान में कहा गया, “प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि उक्त आतंकी सहयोगी श्रीनगर शहर में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने आया था। दोनों घटनाओं को लेकर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.