After Header-1

उत्तराखंड: प्रियंका ने जारी किया कांग्रेस का घोषणापत्र

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस का घोषणा पत्र कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने आज जारी कर दिया। इस घोषणा पत्र में कई बड़ी बातें कहीं गई हैं। कांग्रेस की ओर से जारी किए गए चुनावी घोषणा पत्र में चार धाम समेत 18 बिंदुओं को शामिल किया गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर 4 लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा। राज्य में पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा, खास पैकेज बनाएंगे। साथ ही पर्यटन पुलिस का गठन किया जाएगा, जिससे रोजगार सृजन होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में पर्यटन को बड़ा नुकसान हुआ है। उसको पटरी पर लाया जाएगा।

रोजगार में महिलाओं को 40 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में भर्ती की जाएगी। उसमें 40 प्रतिशत महिलाओं को भर्ती किया जाएगा। कमजोर परिवारों के लिए 40 हजार की सालाना मदद दी जाएगी। प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार हर वर्ग के लिए काम करेगी। स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.