छत्तीसगढ़ : मुठभेड़ में मारे गए पांच नक्सली, जवान घायल

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के  बीजापुर और सुकमा जिले में हुई मुठभेड़ में दो महिला नक्सली सहित पांच नक्सलियों को मार गिराया गया। इस मुठभेड़ के दौरान एक जवान भी घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार तेलंगाना एवं छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्र के थाना पेरूर, ईलमिड़ी एवं उसूर अंतर्गत पहाड़ी क्षेत्र में तेलंगाना स्टेट कमेटी के सीनियर माओवादी लीडर सुधाकर डीव्हीसीएम, वेंकटापुरम एसीएम सहित लगभग 40-50 सशस्त्र माओवादियों के उपस्थिति की सूचना पर तेलंगाना की ग्रेहाउंड्स बल एवं बीजापुर जिले से डीआरजी और सीआरपीएफ का बल रवाना किया गया।

सुबह बीजापुर के थाना ईलमिड़ी के ग्राम सेमलडोडी एवं तेलंगाना राज्य के थाना पेरूर के ग्राम पेनुगोलू के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा बलों एवं माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुयी। मुठभेड़ पश्चात घटना स्थल की सर्चिंग के दौरान 1 महिला माओवादी सहित 4 माओवादियों के शव बरामद किए गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.