छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने की तीन ग्रामीणों की हत्या, मुखबिरी का आरोप

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने एक महिला सहित दो लोगों की हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार बीजापुर गंगालूर थाना क्षेत्र में माओवादियों ने मुखबिरी का आरोप लगाते हुए एक महिला सहित दो पुरुषों की हत्या कर दी।

माओवादियों ने जनअदालत लगाकर कमलू पूनम और महिला मांगी सहित एक पुरुष की मुखबिरी का आरोप लगाते हुए हत्या कर दी है।  इस मामले पर बीजापुर एसपी ने कहा कि उन्हें भी इस इस घटना की जानकारी मिली हुई है। घटना के सम्बंध में सारी जानकारियां जुटाई जा रही है।

बीजापुर ब्लाक का वन ग्राम इड़ेनार घनघोर जंगल व पहाड़ियों से घिरा है। यह ग्राम पंचायत पीडिया के अंतर्गत आता है। इस गांव तक पहुंचने में फोर्स काफी कठिनाइयां उत्पन्न हो सकती है। बीजापुर से 40 किलोमीटर तो गंगालूर से 20 किमी की दूरी तय करने पर इस गांव तक पहुंचा जा सकता है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.