पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चूक , छुरा लेकर मंच पर पहुंचा शख्स, लगाये जय श्री राम के नारे

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। उधम सिंह नगर के काशीपुर में एक शख्स छुरा लेकर रावत के मंच पर पहुंच गया। इस दौरान वहां मौजूद कार्यकर्ताओं और नेताओं में अफरातफरी मच गई। मंच पर बैठे लोगों ने उसे रोक लिया और उसके हाथ से चाकू को छीन लिया।

हरीश रावत की सभा में पहले तो इस सख्स ने जय श्री राम के नारे लगाये और फिर वह चाकू लेकर मंच पर चढ़ गया था जहां से उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर लिया गया लेकिन वह हाथ छुड़ाकर भाग निकला।

पुलिस अब मामले की जांच कर रही हैं। हरीश रावत के साथ सुरक्षा में चूक का यह मामला उस वक्त सामने आया है जब पूरे देश में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक बड़ा मुद्दा बनी हुई हैं। इस मुद्दे को लेकर भाजपा पंजाब सरकार पर हमलावर हैं और पंजाब सरकार से इस चूक को लेकर जवाब मांग रही हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.