धर्म संसद में भड़काऊ भाषण प्रकरण में अन्य दो के खिलाफ मामला दर्ज

देहरादून। उत्तराखण्ड के हरिद्वार में चार दिन पहले हुई धर्म संसद में भड़काऊ भाषण प्रकरण में जांच के बाद दो स्थानीय संतों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

इससे पूर्व, उत्तर प्रदेश के शिया वक्फ बोर्ड चेयरमैन वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि धर्म संसद में मुस्लिम संप्रदाय के विरुद्ध भड़काऊ भाषण दिए जाने के मामले में जांच के बाद, संत धर्मदास और साध्वी अन्नपूर्णा के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह दोनों आरोपी हरिद्वार के संत हैं। इस मामले में एक वीडियो वायरल होने के बाद ज्वालापुर निवासी गुलबहार खां ने जितेंद्र त्यागी उर्फ वसीम रिजवी और कुछ अज्ञात के खिलाफ शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.