उत्तराखंड कांग्रेस के सर्वमान्य नेता हरीश रावत : धीरेंद्र प्रताप

नयी दिल्ली। उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि हरीश रावत उत्तराखंड में कांग्रेस के सर्वमान्य नेता है और पार्टी उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी और जीत हासिल करेगी।

धीरेन्द्र प्रताप ने एक बयान में कहा कि रावत के पास जहां लंबा अनुभव है वहीं संघर्ष करने की बेजोड़ क्षमता है और भाजपा उत्तराखंड में उनका मुकाबला नहीं कर सकती।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को छल से तो हराया जा सकता है लेकिन जनता का बल उसके साथ है और प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री रावत की लहर है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.