चीन में फिर कोरोना विस्फोट, सियान शहर भी लगा लॉकडाउन

बीजिंग। चीन में 4 महीने में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस का केस दर्ज किए गए हैं। देश में महामारी की रोकथाम के लिए पहले से कई राज्यों में सख्त प्रतिबंध लागू किए गए हैं। इनमें सियान शहर भी शामिल है जहां लाखों लोग लॉकडाउन में जीने को मजबूर हैं।

चीन में शनिवार को एक दिन में कोविड-19 के 140 नए केस सामने आए हैं। यह जानकारी नेशनल हेल्थ कमीशन ने दी। इससे पहले एक दिन में आने वाले मामलों की संख्या 55 थी।

चीन में कोरोना के सबसे ज्यादा केस उत्तर-पश्चिमी प्रांत में स्थित सियान शहर में आए हैं। जहां महामारी की रोकथाम के लिए पहले लॉकडाउन लगा हुआ है। जिसके चलते करीब 1 करोड़ 30 लाख लोगों की आबादी घरों में कैद है। स्थानीय हेल्थ अथॉरिटी ने बताया कि क्रिसमस की शाम को शहर में एक दिन में कोविड-19 के 75 मामले दर्ज किए गए।

चीन में कोरोना वायरस के मामलों में उस वक्त तेजी आई है जब देश में अगले साल फरवरी में होने वाले विंटर ओलंपिक की तैयारी चल रही है। हालांकि सख्त प्रतिबंधों के बीच चीन में कोरोना के मामलों में कमी आई है। इनमें क्वारंटीन रूल्स और लक्षित लॉकडाउन जैसे उपाय शामिल हैं। लेकिन बावजूद इसके अचानक से कोरोना के रिकॉर्ड कैस आने से चिंताएं बढ़ गई हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.