कोविड-19 महामारी का कहर, इजरायल की सभी सीमाओं को किया गया बंद

नयी दिल्ली। कोविड-19 महामारी के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के प्रसार को रोकने के लिए इजरायल ने देश में विदेशियों के प्रवेश पर दो सप्ताह के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी है।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार कोरोना को लेकर हुई मंत्रिमंडल की बैठक में सभी सीमाओं को विदेशियों के लिए 14 दिनों तक बंद करने का फैसला लिया गया।

उन्होंने बताया कि विदेश से लौटने वाले इजरायल नागरिकों को हवाईअड्डे पर कोरोना वायरस की जांच करानी होगी। फिर उन्हें स्वयं को आईसोलेशन में रखना जरूरी होगा। जिसके बाद उन्हें फिर से परीक्षण करवाना होगा।

उन्होंने कहा कि अफ्रीकी देशों लौटने वाले इजरायली नागरिकों को विशेष होटलों में स्वयं को आईसोलेशन पर रहना जरूरी होगी। ओमीक्रोन स्ट्रेन का परीक्षण पॉजिटिव पाये जाने वाले सभी लोगों की निगरानी की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि इजरायल में शुक्रवार को कोरोना वायरस के ओमीक्रोन वेरिएंट का मामला सामने आया है। कई अन्य संदिग्ध मामलों की परीक्षण रिपोर्ट नहीं आने से पुष्टि लंबित है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.