लद्दाख डिग्री कॉलेजों में 16 दिसंबर से शीतकालीन अवकाश

श्रीनगर। लद्दाख के प्रशासन ने कारगिल और लेह के लद्दाख विश्वविद्यालय और डिग्री कॉलेजों में 16 दिसंबर से शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है। लेह विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार इम्तियाज काचो ने यहां एक बयान देते हुए कहा कि दो कैंपों में लद्दाख विश्वविद्यालय और घटक डिग्री कॉलेजों में 16 दिसंबर 2021 से 15 फरवरी 2022 तक अवकाश रहेगा।

उन्होनें कहा कि अवकाश के दौरान लद्दाख विश्वविद्यालय और डिग्री कॉलेजों का गैर शिक्षण कार्यालयों के कर्मचारी ड्यूटी पर रहेगे और कर्मचारियों को जरूरत पड़ने पर संबंधित विभाग में आना होगा। लद्दाख इन दिनों कड़ाके की ठंड की चपेट में है जहां गुरूवार को न्यूनतम तापमान शुन्य से 10 डिग्री कम दर्ज किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.