प्रधानमंत्री के स्वागत में त्रिवेंद्र ने निकली बाइक रैली

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व डोईवाला के विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पीएम के स्वागत के लिए डोईवाला के चारों मंडल से होते हुए परेड गाउंड तक विशाल महारैली का आयोजन किया ।

जिसमें हजारों की तादाद में बीजेपी सर्मथक और स्थानीय लोगों ने पहुंचकर बाइक रैली निकाली । रैली को चार मंडल रानीपोखरी मंडल, डोईवाला मंडल, माजरीग्रांट मंडल, और बालावाला मंडल से परेड ग्राउंड की तरफ निकाला गया।

चारों मंडलो में रैली में शामिल लोगों ने पीएम मोदी के स्वागत में भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के साथ ही त्रिवेंद्र सिंह रावत जिंदाबाद के जमकर नारे लगाए ।

रैली में देखने को मिला कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह

विशाल बाइक रैली में कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला । सभी ने पूर्व मुख्यमंत्री व विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत के आते ही जमकर नारेबाजी की । वहीं कार्यकर्ताओं के जोश और उत्साह को देखकर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि आज की यह रैली ऐतिहासिक होगी , साथ ही इस रैली से प्रदेश में पार्टी के पक्ष में एक नया वातावरण बनेगा। 2022 में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। इस दौरान चारों मंडलो में त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अपनी विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उनमें जोश भरने का काम किया । रैली के दौरान ट्रफिक व्यवस्था का भी पूरी तरह ध्यान दिया गया । इस दौरान रैली में आए सभी सर्मथकों ने जहां पीएम मोदी के स्वागत में जमकर तालियां बजाई तो वहीं 2022 में दोबारा कमल का फूल खिलने का भी दावा किया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.