एसटीएफ ने किया झारखंड में आर्म्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, 7 हथियार तस्कर गिरफ्तार

पटना। एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड में आर्म्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर 7  हथियार तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए हथिया स्मगलरों के पास से 52 पिस्टल सेट, ड्रिल मशीन दो लेथ मशीन दो वेल्डिंग मशीन एक मोटर एक जनरेटर, पिस्टल का बट 32 मोटरसाइकिल और काफी संख्या में हथियार बनाने के सामान बरामद किए गए हैं। तस्करों से पूछताछ चल रही है।  सभी तस्कर मुंगेर के रहने वाले हैं और हजारीबाग में एक बड़ी अवैध फैक्ट्री चला रहे थे।

एसटीएफ से मिली जानकारी के अनुसार हजारीबाग जिला के विष्णुपुर थाना क्षेत्र के विष्णुपुरग्राम के सातमाइल चौक पर छापामारी कर एक हथियार फैक्ट्री का उद्ववेधन किया गया। इस कार्रवाई में कुख्यात हथियार तस्कर मोहम्मद सोनू पेसर मोहम्मद शमीम, मोहम्मद इमरान पेसर मोहम्मद हसन, मोहम्मद नसीम पेसर मोहम्मद इसराफिल, मोहम्मद इमरान पेसर मोहम्मद हाशिम महरुम को अरेस्ट किया गया। ये सभी मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।मोहम्मद मुस्ताक पेसर गुलाम मुस्तफा, मोहम्मद शमीम अख्तर पेसर अलीमुद्दीन महरुम, मोहम्मद अख्तर पेसर मोहम्मद सोबरती सभी बोकारो जिला के नावाडीह थाना के निवासी हैं। इनस सभी को बिहार एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है।इनके पास से काफी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार एवं हथियार बनाने का सामान बरामद किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.